फतेहपुर। जिले में उपखनिजों के अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन सख्ती करेगा। इसके लिए प्रमुख स्थानों को चिह्नित कर चेकपोस्ट बनाए जाएंगे।

डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बुधवार को कलक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में टास्क फोर्स की बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में पिछले माह खनिज, राजस्व, परिवहन और राज्य कर विभाग की कार्रवाई की समीक्षा हुई।

डीएम ने कहा कि अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगी। चेकपोस्ट ऐसे स्थानों पर बनें जिससे यातायात प्रभावित न हो। तहसील स्तर पर गठित टीमों को लगातार अभियान चलाने और रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एडीएम विनय पांडेय, एएसपी ज्ञान प्रकाश राय समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

अवैध मिट्टी खनन में दो डंपर सीज, नौ मौरंग लदे पकड़े

फतेहपुर। खनिज विभाग और अन्य टीमों ने मंगलवार रात अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 डंपर पकड़े गए। इनमें दो डंपर अवैध रूप से खनन की गई मिट्टी लेकर जा रहे थे। दोनों को कल्यानपुर थाने के भाऊपुर और रावतपुर गांव में पकड़ा गया। वहीं असोथर थाना क्षेत्र में एक मौरंग लदा डंपर और थरियांव थाना क्षेत्र में आठ मौरंग लदे डंपर पकड़े गए। खान निरीक्षक नरेश कुमार महतो ने बताया कि सभी वाहनों पर कार्रवाई की गई है। इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल छह लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।



Source link

अभी अभी की खबरें