फतेहपुर। गांधी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय सरस मेले के दूसरे दिन मंगलवार को स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने एक लाख रुपये से अधिक के उत्पादों की बिक्री की। मेले में ग्राहकों ने महिलाओं के हाथों से तैयार स्थानीय उत्पादों में रुचि दिखाई और जमकर खरीदारी की।


मेले में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आई समूह की महिलाओं ने खाद्य सामग्री, मसाले, अचार, मुरब्बा, हस्तशिल्प, सजावटी सामान, दिवाली पूजन सामग्री और आकर्षक गिफ्ट हैम्पर के स्टॉल लगाए हैं। मेले से महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन, प्रचार और बिक्री का मंच मिला है। सीधे ग्राहकों तक पहुंच बनने से उनकी आय बढ़ाने के अवसर भी मिल रहे हैं। तीन दिवसीय मेले का आयोजन दो से चार नवंबर तक किया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना है।



Source link

अभी अभी की खबरें