Work boycott in protest against inappropriate remarks about advocates

फोफतेहाबाद फोटो।फतेहाबाद में दीवानी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने एसडीएम स्वाति शर्मा को ज्ञापन
– फोटो : सांकेतिक

फतेहाबाद। इलाहाबाद और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की ओर से अधिवक्ताओं के विरुद्ध कथित अशोभनीय टिप्पणी किए जाने के विरोध में दीवानी बार एसोसिएशन फतेहाबाद के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। बार एसोसिएशन ने एसडीएम फतेहाबाद स्वाति शर्मा को ज्ञापन सौंपा।


दीवानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि सिंह अन्नोंटिया ने बताया अधिवक्ताओं के विरुद्ध उच्च न्यायालय हुई घटना और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की ओर से कथित अशोभनीय टिप्पणी किए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने सामूहिक बैठक कर विरोध जताया। मंगलवार को सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। राज्यपाल के नाम एसडीएम स्वाति शर्मा को ज्ञापन साैंपकर न्यायालयों में लंबित वादों में सामान्य तारीख नियत करने और तारीख नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने का अनुरोध किया गया है। इस दौरान बार एसोसिएशन के महासचिव अरविंद सिंह निषाद, रमाकांत शर्मा, उमाशंकर शर्मा,महेश पाठक,जयपाल सिंह, दिनेश शर्मा, हरिमोहन तोमर, राजवीर उपाध्याय, अवधेश मझवार, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।



Source link

अभी अभी की खबरें