Farmers and commission agents gathered in the market demanding action against the canteen operator

फोटो 5: भरथना मंडी परिसर में पीड़ित किसान और किसान नेताओं को समझाते कस्बा चौकी प्रभारी तन्मय चौ

भरथना। कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में किसान के साथ हुई मारपीट के मामले में पीड़ित किसान आंसू यादव समेत भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जयवीर सिंह और कई आढ़ती एकत्र हुए। सभी ने मारपीट के आरोपियों और परिसर में संचालित कैंटीन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए धरना देने का प्रयास किया।


कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी तन्मय चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित किसान नेताओं और आढ़तियों को समझा शांत कराया। इसके बाद पीड़ित किसान ने मंडी सचिव संतोष यादव को प्रार्थना पत्र देकर कैंटीन संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित किसान आंसू यादव ने बताया कि एक नवंबर की शाम करीब छह बजे वह मंडी परिसर में धान बेचकर वापस जा रहा था। कैंटीन संचालक और उसके साथियों ने बेवजह गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। किसान का आरोप है कि मारपीट के दौरान विपक्षी धान बिक्री के एक लाख रुपये भी ले लिए। घटना मंडी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड है।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि मामले में थाना पुलिस की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई और न ही मंडी प्रशासन ने कैंटीन संचालक के खिलाफ कोई कदम उठाया। कस्बा चौकी प्रभारी तन्मय चौधरी ने बताया कि कैंटीन पर मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित किसान की ओर से लगाए गए रुपये छीनने के आरोप की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

मंडी सचिव संतोष यादव ने बताया कि कैंटीन के ठेकेदार को बुलाया गया है। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। कैंटीन का आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो 5: भरथना मंडी परिसर में पीड़ित किसान और किसान नेताओं को समझाते कस्बा चौकी प्रभारी तन्मय चौ

फोटो 5: भरथना मंडी परिसर में पीड़ित किसान और किसान नेताओं को समझाते कस्बा चौकी प्रभारी तन्मय चौ



Source link