Lucknow: Two lakh plots will be available in four housing schemes, fulfilling the dream of owning a house in t

लखनऊ में भूखंड लेने का मौका।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजधानी में घर का सपना देखने वालों के लिए एलडीए दो से तीन महीने में चार आवासीय योजनाएं लॉन्च करने वाला है। योजनाओं वेलनेस सिटी, वशिष्ठपुरम, आईटी सिटी और प्रबंधनगर में करीब दो लाख भूखंड विकसित किए जाएंगे। इससे करीब आठ लाख की आबादी को आवासीय सुविधा मिलेगी।


सुल्तानपुर रोड स्थित आईटी सिटी और वेलनेस सिटी के साथ आगरा एक्सप्रेसवे के पास वशिष्ठपुरम योजना विधानसभा चुनाव से पहले लॉन्च की जाएगी। उधर, सीतापुर रोड पर प्रबंधनगर योजना को भी लॉन्च करने की तैयारी है। इसकी राह में हाईकोर्ट का स्टे है जिसके खारिज होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

अफसरों का कहना है कि ग्रीन बेल्ट की जमीन को योजना में शामिल करने पर स्टे है। ऐसे में यदि एलडीए इसे छोड़ भी देता है तो भी योजना आएगी। इससे पहले एलडीए 24 सितंबर को दो योजनाएं वरुण विहार और नैमिष नगर को लॉन्च कर चुका है।



Source link

अभी अभी की खबरें