{“_id”:”6af61258f106a183a403f1f8″,”slug”:”taking-turns-incorrectly-is-also-a-major-cause-of-accidents-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-166226-2026-11-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fatehpur News: गलत तरीके से टर्न लेना भी हादसों की बड़ी वजह”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो-13-फतेहपुर: महर्षि विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्र। स्रोत शिक्षक
फतेहपुर। महर्षि विद्या मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को यातायात माह के तहत जागरूकता सप्ताह आयोजित हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
एएसपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि समय बचाने के चक्कर में गलत तरीके से वाहन मोड़ने से दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को हेलमेट पहनने, मोबाइल का इस्तेमाल न करने और सीट बेल्ट लगाने की शपथ दिलाई।
नशे में वाहन न चलाने और आपात स्थिति के लिए टोल फ्री नंबर 108 व 112 की जानकारी भी दी गई। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि ज्यादातर सड़क हादसे लापरवाही के कारण होते हैं। उन्होंने सड़क सुरक्षा को प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बताया।
नियमों का पालन और अनुशासन अपनाकर ही हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है। इस दौरान विद्यार्थियों को स्टिकर और पुस्तिकाएं वितरित किए गए। कार्यक्रम में टीएसआई बृजेंद्र कुमार राय, धर्मेंद्र सिंह, पुलिसकर्मी, शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

फोटो-13-फतेहपुर: महर्षि विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्र। स्रोत शिक्षक

