खखरेरू। थाना क्षेत्र के उमरा गांव में नशे में एक युवक ने गैस सिलिंडर फटने और चार-पांच लोगों के घायल होने की झूठी सूचना यूपी-112 पर दे दी। इस पर पुलिस, एंबुलेंस और दमकल की टीमें पहुंच गईं। यहां कोई हादसा न होने पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।
खबर वहीं जो सत्य हो©

उमरा गांव निवासी विजय लोधी ने एक घर में गैस सिलिंडर फटने से चार-पांच लोगों के घायल होने की सूचना दी थी। इस पर राहत और बचाव दल तत्काल सक्रिय हो गए। मौके पर पहुंचने पर स्थिति सामान्य मिली। पुलिस ने विजय से पूछताछ की तो आरोप है कि उसने नशे में होने के कारण झूठी सूचना देने की बात सामने आने पर पुलिसकर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी।
थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि झूठी सूचना देने और पुलिस से अभद्रता करने के आरोप में विजय को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उसे मुचलके पर जमानत दे दी गई।