{“_id”:”6aeb778bf753217f0601d989″,”slug”:”mother-in-law-and-son-in-law-riding-motorcycle-killed-in-collision-with-vehicle-2026-11-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”आगरा में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने राैंदे बाइक सवार, सास और दामाद की मौत; दो परिवारों में मची चीखपुकार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के खेरागढ़ थाना क्षेत्र के सैंया रोड पर बुधवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक और उसकी सास गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ने उपचार के दाैरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दम तोड़ दिया। सास और दामाद की माैत से दो परिवारों में चीख पुकार मच गई।
हादसा शाम करीब पांच बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव दुलियापुरा निवासी हाकिम कुशवाह (25) बाइक से अपनी सास गुड्डी देवी (47) को लेकर अपनी ससुराल मंडी गुड़ फतेहपुर सीकरी जा रहे थे।
गांव महुआखेड़ा के पास किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सास और दामाद दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी खेरागढ़ भिजवाया, जहां सास और दामाद दोनों ने दम तोड़ दिया।
एसीपी खेरागढ़ सुनीता चाैहान ने बताया दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

