बाराबंकी में हरख क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 4 बजे हैदरगढ़ रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर ने बलेनो कार में जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रहे ऑटो से जा भिड़ी। हादसे में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के

.

जानकारी के मुताबिक, हरख क्षेत्र के हैदरगढ़ रोड पर ट्रैक्टर और बलेनो कार के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर के बाद कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसके चलते कार आगे चल रहे ऑटो से टकरा गई। अचानक हुए हादसे से सड़क पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

हरख क्षेत्र के हैदरगढ़ रोड पर ट्रैक्टर और बलेनो कार के बीच जोरदार टक्कर हुई।

हरख क्षेत्र के हैदरगढ़ रोड पर ट्रैक्टर और बलेनो कार के बीच जोरदार टक्कर हुई।

स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से एक महिला समेत तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। हादसे में घायल तीनों लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। फिलहाल घायलों की पहचान और दुर्घटना के कारणों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।



Source link

अभी अभी की खबरें