{“_id”:”6b07e767ddbf81a191067d4b”,”slug”:”meerut-lawyers-force-all-18-lanes-of-kashi-toll-plaza-to-go-toll-free-demand-apology-from-staff-2026-11-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मेरठ: काशी टोल पर वकीलों का हंगामा, सभी 18 लेन कराईं फ्री, पुलिस से तीखी नोकझोंक, कर्मचारियों से माफी की मांग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

काशी टोल पर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में टोल कर्मचारियों की कथित बदतमीजी के विरोध में अधिवक्ताओं ने गुरुवार को काशी टोल प्लाजा पर जोरदार प्रदर्शन किया। मेरठ बार एसोसिएशन के आह्वान पर कचहरी से न्याय-रथ और वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे सैकड़ों वकीलों ने पुलिस से तीखी नोकझोंक के बीच टोल प्लाजा की सभी 18 लेन फ्री करा दीं।
मेरठ से दिल्ली जाने वाली सात और दिल्ली से मेरठ आने वाली 11 लेन के बैरियर हटवा दिए गए। अधिवक्ताओं ने मांग की कि बुधवार को बार अध्यक्ष और महामंत्री के साथ अभद्रता करने वाले कर्मचारी सामने आकर माफी मांगें।
यह भी पढ़ें: जयंत का मुस्लिम दांव: टिकट देने के बयान से रालोद-भाजपा में हलचल, सिवालखास-थानाभवन-बागपत में बदलेगा सियासी गणित
