Councilors halted the construction of a drain, alleging the use of substandard materials.

फोटो-37-फतेहपुर- बहुआ में गांधी नगर में रुकवाया गया नाला निर्माण कार्य। संवाद

बहुआ। नगर पंचायत बहुआ के गांधी नगर चौराहे पर नाला निर्माण में घटिया सामग्री के आरोप लगे हैं। शनिवार को सभासदों ने काम रुकवा दिया।


सभासदों ने निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने अध्यक्ष रेखा वर्मा सोनी और उनके प्रतिनिधि कामता सोनी पर मिलीभगत का आरोप लगाया। सभासद अरुण गुप्ता, शिवबरन प्रजापति, प्रेमप्रकाश गुप्ता, नीरज पासवान, पप्पू खान और मोहित भास्कर ने ठेकेदार पर खराब सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।

शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। सभासदों ने निर्माण से संबंधित जियो दिखाने की मांग की, जिसे नहीं दिखाया गया। उन्होंने डीएम से शिकायत करने की बात कही है। वहीं अध्यक्ष रेखा वर्मा सोनी ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि नाला निर्माण मानकों के अनुरूप कराया जा रहा है।

फोटो-37-फतेहपुर- बहुआ में गांधी नगर में रुकवाया गया नाला निर्माण कार्य। संवाद

फोटो-37-फतेहपुर- बहुआ में गांधी नगर में रुकवाया गया नाला निर्माण कार्य। संवाद



Source link