fatehpur news

फाइल फोटो-03-फतेहपुर: राजेश्वरी। स्रोत: परिजन

चौडगरा। दूधी कागार मार्ग पर पांडु नदी पुल के पास बुधवार सुबह सड़क हादसे में घायल महिला जाम में फंस गई। एक घंटे तक महिला जाम में फंसी रही। समय पर एंबुलेंस के न पहुंच पाने से महिला ने दम तोड़ दिया।


थाना क्षेत्र के हरबंशपुर निवासी राजेश्वरी (42) पति कृष्ण कुमार पाल के साथ उन्नाव जिले के पंचमखेड़ा गांव में सास के निधन पर बाइक से जा रही थीं। इसी दौरान पांडु नदी के पुल से करीब 100 मीटर आगे रोड पर अधिक संख्या में डंपरों के आने से जाम लग गया। जाम के बीच एक मोपेड सवार की टक्कर से राजेश्वरी बाइक से सड़क पर गिरीं। उनके मुंह और नाक में गंभीर चोट आई। परिजन का कहना है कि मौके पर डंपरों के कारण लंबा जाम लगा था। दंपती करीब एक घंटे तक फंसे रहे। एंबुलेंस समय पर घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। परिजन घायल राजेश्वरी को ऑटो से गोपालगंज स्थित एक हॉस्पिटल ले गए। अस्पताल के अंदर ले जाते ही राजेश्वरी मौत हो गई।

हादसे से महिला की बेटी निशा, मनीषा, दिव्यांशी और बेटे रामनिवास (25) का हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम बाद परिजन की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।

फाइल फोटो-03-फतेहपुर: राजेश्वरी। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-03-फतेहपुर: राजेश्वरी। स्रोत: परिजन



Source link

अभी अभी की खबरें