Body found in bushes identified; brother alleges murder

फाइल फोटो-33-रवी। स्रोत: परिजन

फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र में अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के पास 29 अक्तूबर को झाड़ियों में मिले शव की रविवार को पहचान हो गई। युवक के भाई ने गांव के ही एक युवक पर हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


बकेवर थाना क्षेत्र के पंचमपुर मजरे जगदीशपुर निवासी रवि (26) 27 अक्तूबर को घर से खजुहा मेला देखने जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद उसका शव मेडिकल कॉलेज के पास झाड़ियों में मिला था। भाई हिमांशु ने बताया कि परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे।

इसी दौरान वे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां शव की पहचान रवि के रूप में हुई। हिमांशु के मुताबिक, उसका भाई गांव के ही एक युवक के साथ गया था। दूसरा युवक अगले दिन घर लौट आया, लेकिन रवि वापस नहीं आया।

आरोप है कि महेंद्र ने उसके भाई की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया और उसके पास मौजूद रुपये व मोबाइल भी गायब कर दिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।

फाइल फोटो-33-रवी। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-33-रवी। स्रोत: परिजन



Source link

अभी अभी की खबरें