Bodies of elderly couple found on tracks; son suffers heart attack upon hearing the news of their death

फोटो- 24 रमेश मिश्रा

औंग (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र में औंग रेलवे स्टेशन के पास सोमवार शाम रेलवे लाइन पर वृद्ध दंपती के शव पड़े मिले। माता-पिता की मौत की खबर सुनकर उनके बेटे को दिल का दौरा पड़ गया। इस पर उसे कानपुर के कार्डियोलॉजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर पुलिस ने दोनों शवों को मर्च्युरी में रखवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


आशापुर गांव निवासी रमेश मिश्रा (65) और पत्नी कमला मिश्रा (62) पांच दिन पहले कानपुर के मेहरबान सिंह का पुरवा से अपने गांव आए थे। सोमवार शाम करीब 5:45 बजे आरपीएफ को न्यू मलवां से न्यू कानपुर रेलखंड पर औंग स्टेशन के पास मालगाड़ी की अपलाइन पर दो शव पड़े होने की सूचना मिली। आरपीएफ ने औंग थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने जांच के दौरान जेब में मिले आधार कार्ड से दोनों की पहचान की। इसके बाद उनके पुत्र सतीश और मनीष को घटना की सूचना दी गई।भाई सतीश ने बताया कि माता-पिता की मौत की खबर सुनते ही मनीष की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल कानपुर ले गए। यहां कार्डियोलॉजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि दंपती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। परिजन के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों शवों को मर्च्युरी में रखवाया गया है।

फोटो- 24 रमेश मिश्रा

फोटो- 24 रमेश मिश्रा

फोटो- 24 रमेश मिश्रा

फोटो- 24 रमेश मिश्रा



Source link