Accused of sharp-edged weapon attack arrested, Banka recovered



थरियांव। रंजिश में धारदार हथियार से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बांका भी बरामद हुआ है। थाना क्षेत्र के खलीलपुर निवासी कुंवर बहादुर सिंह ने सोमवार को सचौली गांव निवासी अपनी बहन अनीता देवी और बहनोई करन सिंह पर हमले की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें सचौली निवासी रामसखा उर्फ रघुनंदन लोधी पर रंजिश में हमला करने का आरोप लगाया था। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। संवाद




Source link