फतेहपुर। पेंशनरों को अब जीवित प्रमाणपत्र जमा करने के लिए कोषागार के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वे घर बैठे स्मार्टफोन के जरिये फेस ऑथेंटिकेशन कर डिजिटल लाइफ दस्तावेज जमा कर सकेंगे। इसके अलावा बैंक, डाकघर, लोकवाणी केंद्र और साइबर कैफे के माध्यम से भी यह सुविधा उपलब्ध है।


वरिष्ठ कोषाधिकारी योगेश कुमार पांडेय ने बताया कि पेंशनभोगी पेंशन संवितरण प्राधिकारी के कार्यालय में उपस्थित हुए बिना कहीं से भी अपना डिजिटल जीवित प्रमाणपत्र भेज सकते हैं। इस सुविधा का लाभ दिलाने के लिए पेंशनरों को जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यदि किसी पेंशनर को डिजिटल लाइफ दस्तावेज बनवाने या भेजने में परेशानी होती है तो वह कोषागार कार्यालय से संपर्क कर सकता है। वहां डिजिटल जीवित प्रमाणपत्र बनवाने में उसे आवश्यक सहायता दी जाएगी।



Source link