फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के बड़ी धोबिया मजरे कोरी कनक गांव में बाजरा काटकर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर पीट दिया गया। बेटे को बचाने पहुंची मां का सिर हमलावरों ने फोड़ दिया। आरोपियों ने घर में घुसकर परिजन को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

गांव निवासी राजेश सिंह ने बताया कि 31 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे पुत्र राहुल खेत से बाजरा काटकर घर लौट रहा था। रास्ते में जयदीप, संदीप, सचिन, प्रेमनारायण, बलवीर और तीन अज्ञात लोगों ने उसे रोककर मारपीट शुरू कर दी।

शोर सुनकर पत्नी ममता देवी बचाने पहुंची तो हमलावरों ने उन्हें भी पीट दिया। आरोप है कि इसके बाद हमलावर लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुस आए। यहां राजेश, उनकी पत्नी, पुत्र और भाई सुरेश को पीटा। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।



Source link