जहानाबाद। कस्बे के बाजपेई गली स्थित जैन मंदिर से शनिवार को नवयुवक वीर मंडल के नेतृत्व में भगवान पार्श्वनाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। बैंडबाजे और मंगल गीतों के बीच निकली यात्रा में जैन धर्मावलंबियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान लगाई गई बोलियों में खवासी का दायित्व जहानाबाद के राजेश जैन को मिला, जबकि कुबेर की बोली दिल्ली के लॉरेंस जैन के नाम रही। ध्वजारोहण की बोली 3131 रुपये में रेशू जैन और दीपक जैन एटा ने ली।
रथ में भगवान को विराजमान कर अपने साथ बैठाने की खवासी की बोली 6161 रुपये में राजेश जैन जहानाबाद ने लेकर भगवान का सानिध्य प्राप्त किया। इंद्र की बोली अक्षत जैन, मयंक जैन और अनी जैन ने ली। सारथी की बोली फिरोजाबाद के नीरज जैन ने 5151 रुपये में प्राप्त की।
मंगल कलश की बोली एकमात्र महिला अनीता जैन ने ली, जबकि कुबेर की बोली 5151 रुपये में दिल्ली के लॉरेंस जैन के नाम रही। इसके बाद मंदिर परिसर से धूमधाम के साथ रथयात्रा रवाना हुई। रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा और आरती कर रथयात्रा का स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में उप पुलिस अधीक्षक प्रियांक जैन और एसडीएम निशिकांत तिवारी ने भी भाग लिया। मंदिर पहुंचने पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर सर्वेश जैन, जिनेंद्र जैन, रेशू, अन्नू बंटू, राजू, कुमकेश, पंकज जैन सहित कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

फोटो-30-फतेहपुर:-जहानाबाद में निकाली गई रथ यात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद

