Two youths on a motorcycle fell after being hit by a loader; a heavy vehicle then ran over them, killing them.

फाइल फोटो-24-दीपक। स्रोत: परिजन

खागा। कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर नवीन मंडी गेट के सामने बृहस्पतिवार देर रात तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और इसी दौरान पीछे से आ रहे भारी वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई।


युवकों की पहचान हथगाम थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर बाकर निवासी ओमप्रकाश (22) और दीपक (21) के रूप में हुई है। हादसा रात करीब दो बजे हुआ। दोनों युवक बाइक से कानपुर-प्रयागराज हाईवे से गुजर रहे थे।

इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर जा गिरे और भारी वाहन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद लोडर चालक वाहन समेत मौके से भाग गया।

रावण वध मेले के आयोजन के चलते रात में हाईवे पर लोगों की आवाजाही बनी हुई थी। सड़क पर खून से लथपथ पड़े युवकों को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। कस्बा इंचार्ज गिरीशचंद्र दुबे पहुंचे और एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी भिजवाया।

यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक कब्जे में ले ली है। जांच के दौरान बाइक सवारों के पास हेलमेट नहीं मिला। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि टक्कर मारने वाले लोडर और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

फाइल फोटो-24-दीपक। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-24-दीपक। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-24-दीपक। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-24-दीपक। स्रोत: परिजन



Source link