फतेहपुर। समलैंगिक रिश्ते होने का पता लगने पर सहेली ने भाई संग युवतियों को ब्लैकमेल किया। एआई से अश्लील फोटो तैयार कर वायरल की धमकी देकर एक युवती से युवक ने दुष्कर्म भी किया।

पांच लाख रुपये लेने के बाद दोनों को चित्रकूट स्थित एक संत आश्रम में छोड़ दिया। परिजन से संपर्क होने के बाद दोनों युवतियों को गाजीपुर पुलिस थाने लेकर आई। भाई-बहन के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।

गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि दिल्ली निवासी एक युवती से करीब एक वर्ष से इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान प्रेम-प्रसंग हो गया। यह बात उसने गांव की सहेली को बताई।

सहेली ने यह बात भाई नंदलाल को बताई। दोनों भाई-बहन प्रेम-प्रसंग की बात घरवालों को बताने की धमकी देने लगे। नंदलाल ने युवती की एआई से आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर वायरल करने की धमकी देकर आर्थिक और दुष्कर्म किया।

गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी परिजन ने 25 नवंबर को युवती की शादी तय कर दी। इसी बीच सहेली और नंदलाल ने युवती को शादी कराने और नौकरी लगवाने का झांसा दिया। वह झांसे में आ गई। 17 अक्तूबर को सहेली भाई के साथ युवती को फतेहपुर स्टेशन के पास बने एक होटल लेकर आई। यहां दिल्ली से उसकी दोस्त युवती भी पहुंची।

नंदलाल ने दोनों के सहमति संबंध का अनुबंध पत्र तैयार कराया और नौकरी का झांसा देकर दोनों के दस्तावेज व पांच लाख रुपये ले लिए। मोबाइल का सिमकार्ड तुड़वाकर फेंकवा दिया और दोनों को चित्रकूट जिले के भरतकूप स्थित जंगल में एक संत के आश्रम पर छोड़कर चले आए।

करीब 10 दिन बाद आश्रम के संत ने नंदलाल को कॉल कर बुलाया। नंदलाल ने उन्हें बताया कि दोनों को बेच दिया है। उनके साथ नंदलाल ने शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। शोर मचाने पर नंदलाल भाग निकला। संत के मोबाइल से युवती ने कॉल कर दिल्ली में रहने वाले परिजन को आपबीती बताई।

दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर थाने से संपर्क किया। गाजीपुर पुलिस ने भाई को सूचना दी। भाई के साथ आश्रम से लौटकर युवती घर पहुंची। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि भाई और बहन (सहेली) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।



Source link