संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

झांसी। रोम के कैथोलिक ईसाई समाज के महाधर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने लखनऊ धर्मप्रांत के फादर विलफ्रेड मोरस को झांसी धर्मक्षेत्र का धर्माध्यक्ष चुना है। मंगलवार को क्राइस्ट द किंग कॉलेज परिसर में उनका अभिषेक समारोह हुआ। इसमें देश-विदेश से आए मसीही समाज ने उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

बिशप पीटर परापुल्लील के सेवानिवृत्त होने के बाद प्रयागराज के संत जोसेफ महा गुरुकुलाचार्य को विलफ्रेड मोरस को झांसी धर्मप्रांत का पांचवां धर्माचार्य चुना गया है। धर्माचार्य की जिम्मेदारी मिलते ही वह झांसी, ललितपुर, जालौन, बांदा, हमीरपुर और चित्रकूट के भक्तों एवं जनता के आध्यात्मिक सलाहकार के रूप कार्य करेंगे। इसके साथ ही कैथोलिक धर्मप्रांत के विद्यालय, सेवा संस्थानों, अस्पतालों सहित सभी संस्थानों की देखरेख कर संपत्ति का संरक्षण करेंगे। अभिषेक समारोह में कैथलिक ईसाई समाज के विश्व गुरु पोप के प्रतिनिधि एवं भारत में वेटिकन सिटी के राजदूत लीयोफोल्डो जेरेली की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में आगरा महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष राफी मंजली ने अभिषेक की क्रियाएं कराईं।

कार्यक्रम में लखनऊ धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष जेराल्ड मथायस, जयपुर के धर्माध्यक्ष ओसवाल्ड लुईस, आगरा के पूर्व धर्माध्यक्ष अल्बर्ट डिसूजा, दिल्ली के आर्च बिशप थैकाटिल, बिशप भास्कर, झांसी के निवर्तमान बिशप पीटर पारापुल्लिल, फादर फ्रेंकी मथायस, सेंट ज्यूड्स के संचालक फादर क्लेरियन डिसूजा, कैथलिक सेवा समाज के फादर जूलियन, वीकार जनरल फादर तारतीसियुस ब्रिटो, चांसलर फादर रोनाल्ड टेल्लीस, पास्टर रेवरेंड जॉन स्टीवन, फादर सदानंद सहित हिन्दू धर्माचार्य हरिओम पाठक, बौद्ध धर्मगुरु भिक्षु भंते, सिख धर्मगुरु ज्ञानी मोहिंद सिंह रंधावा, राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. धन्नूलाल गौतम, डॉ. नीति शास्त्री, अशोक सूरी, मो. हसन, इसरार अहमद, सुभाष जैन, अताउल्ला खान, सुदर्शन शिवहरे, मनमोहन मनु आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *