नर्वल थाना क्षेत्र की पाली चौकी के प्रभारी रहे राहुल यादव को बुधवार को हटा दिया गया। बीते दिनों क्षेत्र के प्रधानों ने पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल से चौकी प्रभारी पर अभद्रता का आरोप लगा शिकायत की थी। राहुल को पूर्वी जोन की सर्विलांस सेल में भेजा गया है। सत्यपाल सिंह को नया प्रभारी बनाया गया है।

वहीं, बुधवार शाम को जारी तबादला सूची में राहुल समेत 18 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं। कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। प्रधानों के अनुसार बीते दिनों पाली चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का स्थानीय निवासी मनोज पासवान से विवाद हुआ था। पुलिस ने मनोज पर चौकी फूंकने की धमकी और उपद्रव का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि चौकी प्रभारी ने यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर से शिकायत की खुन्नस में की। उसने जानबूझकर छोटे विवाद को तूल देकर बड़ा बना दिया। पुलिस के उच्चाधिकारियों के अनुसार जिस तरह घटना की एफआईआर दर्ज कराई गई थी इतना बड़ा मामला होने के बाद भी उन्हें चौकी प्रभारी ने सूचना नहीं दी थी।

वहीं, दरोगा करन पाल को छावनी थाने से फूलबाग चौकी प्रभारी बनाया गया। दरोगा यतीश कुमार मूलगंज थाने के प्रभारी बीट चौबेगोला होंगे। दरोगा जतिंंद्र कुमार नयागंज, विजय नारायण दुबे को गिलिस बाजार, विनीत त्यागी को सुतरखाना, पवन दुबे को लालकुर्ती, प्रशांत सिंह को पटकापुर चौकी प्रभारी बनाया गया है।

दरोगा सतीश कुमार सिंह को थाना मूलगंज से थाना छावनी, अवधेश कुमार शुक्ला को एसएसआई कोतवाली, दुर्गेश राय को कलक्टरगंज से महाराजपुर, विनोद दिनकर को नर्वल से छावनी, रूबी देवी को छावनी से कोतवाली, छाया मिश्रा को छावनी से मूलगंज, चंद्रवती को छावनी से हरबंशमोहाल, वर्षा को छावनी से बादशाहीनाका भेजा गया है। आरक्षी प्रशांत को चकेरी से पूर्वी जोन के सर्विलांस सेल भेजा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *