आगरा। रेलवे विभाग ने बिना कारण अलार्म चेन खींचने वाले 338 लोगों से 14,545 रुपये का जुर्माना वसूला है। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल संयुक्त रूप से जांच अभियान चला रहा है। छावनी रेलवे स्टेशन पर 102, आगरा फोर्ट स्टेशन पर 28, मथुरा जंक्शन पर 162 और धौलपुर स्टेशन पर 13 लोगों पर कार्रवाई की गई।
