मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ सत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर (228 रन) बनाने के बावजूद लखनऊ सुरजायंट्स को आईपीएल में लगातार छठी का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ न सिर्फ टीम का मनोबल टूटा बल्कि प्लेऑफ में पहुंचने की आस भी लगभग खत्म हो गई। अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर फिसल चुकी लखनऊ के लिए आने वाले मुकाबले सम्मान बचाने के लिए होंगे। इन मुकाबलों में नया कप्तान पर भी दांव खेला जा सकता है ताकि अगले सत्र में टीम प्रबंधन के सामने विकल्प बढ़ेंगे। पूरे सत्र में टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी लचर रही।



गुरुवार को होने वाले इस मैच के लिए रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने मंगलवार को इकाना स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया। विराट कोहली की वजह से इस मैच की टिकटें पहले ही बढ़ी हुई दर पर बिक चुकी हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *