संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar

Updated Mon, 05 Oct 2026 10:24 PM IST


Aarohi won gold medal at state level Taekwondo competition

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आरोही ने जीता स्वर्ण पदक।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर के सहजनवां में आयोजित 70वीं उत्तर प्रदेशीय बालक एवं बालिका राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा की आरोही भड़ौतिया ने स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। अंडर-17 बालिका वर्ग के 49 किग्रा भार वर्ग में आरोही ने पहला स्थान प्राप्त किया। ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा ने बताया कि खेल अधिकारी के रूप में रेखा शमी और पंकज कुमार मौजूद हैं। इस उपलब्धि पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र पाल सिंह तोमर, डॉ. रीनेश मित्तल, अनिल कुमार आदि ने बधाई दी है। स्पर्धा 7 अक्तूबर तक चलेगी। 



 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *