{“_id”:”6b0b1f3f4ac6cbcc4c058e5c”,”slug”:”scrap-dealer-granted-bail-in-case-involving-theft-and-recovery-of-a-canter-truck-firozabad-news-c-169-1-mt11005-192093-2026-11-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Firozabad News: कैंटर चोरी व बरामदगी मामले में स्क्रैप कारोबारी को जमानत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक
– फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में कैंटर चोरी व बरामदगी से जुड़े मामले में न्यायालय ने आरोपी नीरज तिवारी निवासी न्यू रेवाड़ी मोहल्ला, कोतवाली नगर, हाल निवासी मानपुर बाईपास रोड, कोतवाली देहात, एटा की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। सत्र कोर्ट ने सशर्त जमानत का आदेश दिया है।
वादी मो. तारिक निवासी मदीना कॉलोनी, गली नंबर-2, थाना रामगढ़ ने आरोप लगाया था कि 9 नवंबर 2026 की रात जाटवपुरी चौराहे पर सर्विस रोड पर खड़ा उनके चचेरे भाई अकरम निवासी ताजगंज, आगरा का कैंटर अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। पुलिस विवेचना के दौरान कैंटर बरामद होने पर आरोपी नीरज तिवारी का नाम प्रकाश में आया था। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने दलील दी कि आरोपित वैध फर्म के जरिए स्क्रैप खरीदने-बेचने का कारोबार करता है, उसने 1.15 लाख रुपये में वाहन खरीदा था और बेचने वाले ने खुद को स्वामी बताते हुए कागजात दिए थे, जो बाद में फर्जी पाए गए। आरोपी 16 नवंबर 2026 से जेल में बंद है। कोर्ट ने तथ्यों व परिस्थितियों को देखते हुए सशर्त जमानत दी।
