Former MLA Gendalal and three other leaders join Congress

प्रतीकात्मक चित्र।
– फोटो : ARchive

हाथरस। जिले में बसपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी छोड़कर पूर्व विधायक गेंदालाल चौधरी, सपा छोड़कर वार्ड संख्या-नौ के जिला पंचायत सदस्य राकेश दिवाकर और वार्ड संख्या-नौ के पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज चौधरी कांग्रेस में शामिल हो गए।


इनके अलावा जगदीश चौधरी, नीरज कुमार, गजेंद्र सिंह तोमर और मोरध्वज ने भी कांग्रेस का दामन थामा। शनिवार को दिल्ली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी कुणाल चौधरी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय के नेतृत्व में नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि इन नेताओं के आने से हाथरस में संगठन को मजबूती मिलेगी। मौके पर हेमंत सेंगर, जिला महासचिव नवीन उपाध्याय, जिला महासचिव अब्बास हुसैन, जिला महासचिव कृष्ण, हिमांशु जय हिंद आदि मौजूद रहे।



Source link