Employment workers staged a protest over their demands.

विकास भवन के बाहर प्रदर्शन करते रोजगार सेवक। स्रोत स्वयं
– फोटो : विकास भवन के बाहर प्रदर्शन करते रोजगार सेवक। स्रोत स्वयं

फिरोजाबाद। ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने रोजगार सेवकों का न्यूनतम मानदेय 24 हजार रुपया करते हुए अलग से बजट का आवंटन किया जाए। कैशलैस उपचार की सुविधा के साथ पदनाम विकास सहायक किए जाने की मांग की।


रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष आदित्य यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को विकास भवन के बाहर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि रोजगार सेवकों की समस्याओं के निदान की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि रोजगार सेवक पिछले 20 वर्षों से इसी पद पर काम कर रहे हैं।

प्रदर्शन करने वालों में पवन कुमार, देवेश सिंह, सुमन देवी, शिल्पी देवी, नवल किशोर, विपनेश कुमार, अंकुर चौहान, योगेश कुमार,सविता देवी, अवनीश गुप्ता शामिल थे। संवाद



Source link