Riot control exercise at the Police Lines ahead of the assembly elections

पुलिस लाइन में अभ्यास के दौरान एसएसपी के सामने  हथियार को परखता पुलिसकर्मी। स्रोतः पुलिस
– फोटो : पुलिस लाइन में अभ्यास के दौरान एसएसपी के सामने हथियार को परखता पुलिसकर्मी। स्रोतः पुलिस

फिरोजाबाद। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारियों व सतर्कता को लेकर शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान हथियारों की जांच के साथ दंगा नियंत्रण का अभ्यास कराया गया तथा एसएसपी आदित्य लांग्हे ने पुलिसकर्मियों का टर्न आउट जांचते हुए शारीरिक व मानसिक फिटनेस के लिए दौड़ लगवाई। उन्होंने कर्मियों को कानून-व्यवस्था, अनुशासन और मैदान स्तर की तैयारियों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। परेड के बाद एसएसपी ने परिवहन व रेडियो शाखा, बैरक, भोजनालय, गैस गोदाम, कैंटीन, साइबर थाना, क्वार्टर गार्द, आर्म्स वर्कशॉप, स्टोर और डीएफएमडी कक्ष का निरीक्षण कर संबंधित प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर सहायक पुलिस अधीक्षक जयबिंद गुप्ता और प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद




Source link

अभी अभी की खबरें