In the murder case, the victim's cousin-in-law (husband's cousin) has surrendered in court; the police will seek his remand.

सांकेतिक 
– फोटो : सांकेतिक

– थाना नारखी क्षेत्र के गांव कपावली ठार में 20 नवंबर की रात 24 वर्षीय तनु शर्मा की गला घोंटकर की गई थी हत्या, रसोई में मिला था शव


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र के गांव कपावली ठार में विवाहिता की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपित ममेरे देवर ने शुक्रवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।

कपावली ठार गांव में 20 नवंबर 2026 की रात 24 वर्षीय तनु शर्मा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी और उनका शव रसोई में मिला था। इस घटना को लेकर पति गौरव ने अपने ममेरे भाई रोहित निवासी गुड़िया टिकुर, सिरसागंज के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

मामले में तनु की छह वर्षीय बेटी सौम्या ने पुलिस और अपने पिता को आरोपी के घर आने की जानकारी दी थी, जिसके बाद से ही पुलिस की दो टीमें आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई थीं। सीओ टूंडला शेखर सेंगर ने बताया कि इंस्पेक्टर नारखी संजय कुमार पांडेय ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर ली है। विवेचना पूरी कर जल्द ही आरोपित के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में पेश की जाएगी।



Source link