कासगंज में शनिवार को प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभागवार योजनाओं की प्रगति जानी और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। बैठक में पुलि

.

अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

मंत्री ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। संवेदनशील मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरे हों निर्माण कार्य

विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सभी निर्माण परियोजनाएं तय समय सीमा में पूरी की जाएं। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए। यदि किसी परियोजना में देरी या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाए। सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

जनशिकायतों का निष्पक्ष समाधान करें अधिकारी

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुनें और उनका समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण करें। सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर काम करें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में कोई बाधा न आए।

बोले- यूपी में ओवैसी और चंद्रशेखर की कोई राजनीतिक भूमिका नहीं

बैठक के बाद उत्तर प्रदेश में चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के गठबंधन के असर से जुड़े सवाल पर भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने और चुनाव लड़ने का अधिकार है। वे अपने एजेंडे के साथ चुनाव लड़ेंगे, लेकिन उत्तर प्रदेश में उनकी राजनीतिक स्थिति जनता जानती है। उन्होंने कहा कि ओवैसी और चंद्रशेखर की उत्तर प्रदेश में कोई राजनीतिक भूमिका नहीं है।



Source link

अभी अभी की खबरें