Mustard oil prices plunge by Rs 10 per kg, sparking speculation

शहर की दुकान पर सजीं सरसों के तेल की बोतल। संवाद
– फोटो : Samvad

हाथरस। सरसों के तेल पर लगता है कि इन-दिनों सट्टेबाजी का खेल चल रहा है। पिछले आठ दिनों के भीतर तेल के दाम 20 रुपये प्रति किलो बढ़कर 190 से सीधे 210 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए थे, लेकिन अब अचानक इनमें 10 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है।


ताजा गिरावट के बाद फुटकर बाजार में सरसों का तेल 200 रुपये प्रति किलो के भाव पर आकर टिक गया है। कीमतों में इस अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव के पीछे बाजार में बड़े जमाखोरों के सक्रिय होने की भी प्रबल आशंका जताई जा रही है।

कारोबारियों का कहना है कि सरसों की नई फसल आने में अभी करीब तीन महीने (फरवरी-मार्च) का समय शेष है। आमतौर पर इस समय मंडी में पुराना स्टॉक सीमित होता है और आवक व मांग के आधार पर ही कीमतें तय होती हैं, लेकिन पिछले एक सप्ताह के भीतर जिस तरह बिना किसी बड़े कारण के दाम पहले 20 रुपये चढ़े और फिर अचानक 10 रुपये गिर गए, उसने बाजार की चाल को संदिग्ध बना दिया है।

व्यापारियों और ग्राहकों का मानना है कि सहालग की भारी मांग को भुनाने के लिए मुनाफाखोरों ने कृत्रिम तेजी पैदा कर दाम 210 रुपये तक पहुंचाए हैं और मुनाफावसूली के बाद भाव 10 रुपये नीचे आ गए। तेल कारोबारी अनिल वार्ष्णेय का कहना है कि अचानक दामों में बढ़ोतरी और फिर गिरावट होने से बाजार में हलचल बनी हुई है। फुटकर कारोबारी संजय कुमार का कहना है कि अब माल का स्टॉक करने में डर लग रहा है, पता नहीं भाव कहां जाएंगे।



Source link

अभी अभी की खबरें