Follower dies after being hit by a train



इटावा। रेलवे ट्रैक पार करते समय फॉलोवर की इटावा-आगरा पैसेंजर ट्रेन की चपेट से आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के सारंगपुरा निवासी उमाशंकर जाटव (50) घर से कचहरी जाने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि वह अपनी नौकरी बहाली और उससे जुड़े जरूरी कागजी काम के सिलसिले में कचहरी जा रहे थे। इसी दौरान इटावा-आगरा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना परिवार को दी गई। परिजनों के मुताबिक उमाशंकर की बकेवर थाने में पोस्टिंग थी। करीब 14 साल पहले वह अचानक लापता हो गए थे। एक माह पहले वह अचानक घर वापस लौट आए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *