forest team rescued female badger and two cubs that fallen into well in Agra After hours of hard work

कुएं में गिरी मादा कबर बिज्जू और दो शावकों को वन विभाग की टीम ने निकाला।
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में मादा कबर बिज्जू और दो शावक 30 फीट गहरे कुएं में गिर गए। खेत में बाजरा काट रहे लोगों ने आवाज सुनी तो पहुंचे। उन्होंने सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घंटों की मशक्क्त के बाद तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। 

Trending Videos

मामला बाह क्षेत्र के नरहौली गांव का है। गांव निवासी किसान रविवार को बाजरा की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें खेत में बने कुएं से कबर बिज्जू की आवाज सुनाई दी। कुएं में झांककर देखा तो दो शावक और कबर बिज्जू दिखे। इस पर उन्होंने गांव में अन्य लोगों को सूचना दी। सूचना मिली तो गांव के लोग एकत्र हो गए।  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें