उरई। आटा थाने में तैनात महिला सिपाही ने अपने ही थाने के दीवान पर अभद्रता, गालीगलौज और मारने के लिए दौड़ने का आरोप लगाया है। सोमवार को महिला सिपाही ने पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह से मिलकर शिकायत की और कार्रवाई की मांग की।


महिला सिपाही थाने के कंप्यूटर विभाग में तैनात है। उसका आरोप है कि 18 सितंबर की शाम करीब पांच बजे दीवान अभिषेक दीक्षित ने फोन कर उसे गालियां दीं और थाने बुलाया। वहां पहुंचने पर थाने में मौजूद स्टाफ के सामने भी उसके साथ गालीगलौज की गई। विरोध करने पर दीवान उसे मारने के लिए दौड़े। इस पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया।

महिला सिपाही ने घटना की जानकारी थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा को भी दी। उसका कहना है कि घटना के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान है। सोमवार को उसने एसपी को शिकायती पत्र देकर मामले में न्याय और कार्रवाई की गुहार लगाई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें