कोंच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को मरीजों की भीड़ के बीच एक महिला के मंगलसूत्र से सोने का पेंडल और गुरिया चोरी हो गई। पुलिस ने महिला से जानकारी लेने के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

एट थाना क्षेत्र के ग्राम वर्ध निवासी ज्योति पत्नी सुशील अपनी सास माया देवी और देवर प्रमोद के साथ एलर्जी का इलाज कराने सीएचसी आई थीं। पर्चा बनवाने और चिकित्सक को दिखाने के बाद वह काउंटर से दवा लेकर दोबारा चिकित्सक के पास जा रही थीं। इसी दौरान उन्होंने मंगलसूत्र देखा तो उसका सोने का पेंडल और एक गुरिया गायब थी। चोरी का पता चलते ही उन्होंने शोर मचाया और यूपी 112 को सूचना दी।

पीआरबी और सुरई चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीएचसी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कोतवाल निगवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि सीएचसी और आसपास लगे कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। जल्द घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

पर्चा और दवा काउंटर पर रहती है भीड़

सीएचसी में सुबह से ही मरीजों और तीमारदारों की भीड़ रहती है। पर्चा और दवा काउंटर पर लंबी कतारें लगती हैं। चिकित्सक कक्षों के बाहर भी भीड़ रहती है। ऐसे में धक्कामुक्की के बीच चोरों के लिए वारदात करना आसान हो जाता है। घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।

फोटो- 16 कोंच सीएचसी में घटना की जानकारी देती महिला मरीज ज्योति। संवाद

फोटो- 16 कोंच सीएचसी में घटना की जानकारी देती महिला मरीज ज्योति। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *