{“_id”:”6706ca91072ab94a42097958″,”slug”:”galla-traders-committee-election-bugle-sounded-many-nominations-filed-orai-news-c-224-1-ori1005-120827-2024-10-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: गल्ला व्यापारी समिति चुनाव का बिगुल बजा, कई नामांकन दाखिल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कोंच। गल्ला व्यापारी समिति के चुनाव का बिगुल बज चुका है। बुधवार को हुए नामांकन में कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुनाव हुआ है और सभी पदों पर आमने-सामने की टक्कर दिखाई दे रही है।
मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद अग्निहोत्री, सहायक चुनाव अधिकारी रामकुमार अग्रवाल व विनय गोयल की देखरेख में गल्ला मंडी सभागार में बुधवार को नामांकन प्रक्रिया हुई। इसमें अध्यक्ष पद पर प्रतीक मिश्रा व दिनेश चंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र सिंह पटेल व लोकेंद्र कुशवाहा, मंत्री पद पर विजय अग्रवाल रोहन व राहुल तिवारी, सहमंत्री पद पर जयप्रकाश मित्तल व जगदीश प्रसाद तथा ऑडीटर पद पर लोकेंद्र कुशवाहा व बलराम ने नामांकन दाखिल किए हैं।
कार्यकारिणी के पंद्रह सदस्यों के लिए केवल दस लोगों सतीश राठौर, हेमलता गिरवासिया, जितेंद्र पाठक, संजीव निरंजन मिस्टर, सुमित कुशवाहा, दिलीप अग्रवाल, ज्ञानेंद्र सेठ, विनीत कुमार, लोकेंद्र कुशवाहा, महेंद्र कुमार दीवोलिया ने पर्चे भरे हैं जिसके चलते इनका भी निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि 11 अक्तूबर सुबह 11 से दो बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। यदि जरूरी हुआ तो 17 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर ढाई बजे तक मतदान होगा और इसके बाद मतगणना होगी। इस चुनाव में 177 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर सकेंगे।
