संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Wed, 09 Oct 2024 11:57 PM IST

The young man was murdered due to suspicion of illicit relationship.

Trending Videos



पटियाली। क्षेत्र के गांव बकराई के युवक की हत्या के आरोप में नामजद छह में से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया गया है। आरोपी को शक था कि मृतक युवक के उसकी पत्नी से नाजायज संबंध हैं। एसपी ने गिरफ्तार किए गए आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।गांव बकराई निवासी उदय सिंह चौहान की हत्या सोमवार की सुबह उस समय की गई थी। जब वह घर से टहलने के लिए निकलने के लिए निकला था। मृतक के भाई शकवीर सिंह ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी के जल्द खुलासे के निर्देश के बाद पुलिस ने मंगलवार की रात्रि में एक आरोपी विकास निवासी कायमपुर थाना सिढ़पुरा को नरथर रेलवे स्टेशन के निकट से गिरफ्तार कर लिया।एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि आरोपी विकास ने पूछताछ में बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी से उदय सिंह उर्फ पतरे के नाजायज संबंध थे। उसके गांव आने पर उदय सिंह उर्फ पतरे उस पर कमेंट भी करता था। इसी बात पर उसने सोमवार की सुबह उदय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस का खोखा भी बरामद कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एफआईआर में नामजद अन्य आरोपियों की संलिप्तता प्रथम दृष्टया नहीं मिली है। हालांकि पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *