हरदोई जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण आज करेंगे। लोकार्पण के मौके पर मल्लावां कट के पास श्यामपुर में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। तकरीबन दो लाख लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। इसके अलावा 11 जनपदों में आयोजन का लाइव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था भी की गई है।  594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का 99 किलोमीटर हिस्सा हरदोई में है।



प्रदेश के 12 जनपदों से निकले इस एक्सप्रेसवे से मेरठ और प्रयागराज के बीच का सफर महज छह घंटे में पूरा होने का दावा किया जा रहा है। लोकार्पण समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11:20 बजे एक्सप्रेसवे पर बनाए गए हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। समारोह में उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव मौर्या, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और पंकज चौधर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी खासतौर पर मौजूद रहेंगेे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *