आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में कैंसर रोग विभाग में नुक्कड़ नाटक और पोस्टर के जरिए कैंसर रोग के प्रति जागरूक किया। इसमें पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. सुरभि गुप्ता ने बताया कि तंबाकू-बीडी-सिगरेट के कारण तेजी से कैंसर बढ़ रहा है। आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होती है। उन्होंने तंबाकू छोड़ने, 9-14 साल तक की बच्चियों के एंटी सर्वाइकल वैक्सीन लगवाने और 30 साल से अधिक आयु की महिलाओं को स्तन की स्क्रीनिंग करने के बारे में बताया। पोस्टर प्रतियोगिता में बाला वरदानी-शिवानी पहले और अनुष्का सिंह-रिया को दूसरा स्थान मिला। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता, डॉ. सीमा, डॉ. शिल्पा, डॉ. अखिल प्रताप सिंह, डॉ. गीतू सिंह, डॉ. अजय श्रीवास्तव, डॉ. प्रांजल श्रीवास्तव , डॉ. जरीन, डॉ. सलोनी, डॉ. श्रव्या आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

Trending Videos

लीनियर एक्सीलरेटर मशीन से हो रही जख्मों की सिकाई

– एसएन कॉलेज के कैंसर ब्लॉक में एडवांस लीनियर एक्सीलरेटर मशीन लगी है। ये मशीन 30 करोड़ रुपये की है। इससे कैंसर के जख्मों की सटीक सिकाई होती है। इस मशीन से स्वस्थ ऊतकों को नुकसान नहीं होता है। मरीज के दुष्प्रभाव भी कम होते हैं। आयुष्मान कार्डधारकों के निशुल्क इलाज मिल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *