
Dead body demo
– फोटो : istock
झांसी के बड़ागांव के छपार गांव में चाकू के हमले से घायल प्रेमिका ने दो दिन बाद इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया जबकि प्रेमी की हालत अभी तक नाजुक बनी हुई है।
शनिवार को बड़ागांव के छपार गांव निवासी कमलेश कुशवाहा ने शनिवार रात अपनी प्रेमिका को चाकू से गोद डाला था। इसके बाद उसने अपने कमरे में जहर निगल लिया। दोनों तब से मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे।
पुलिस के मुताबिक, पति की मौत के बाद महिला के कमलेश से प्रेम संबंध हो गए थे। वह दोनों साथ में रहने लगे थे लेकिन, कुछ समय से उनके बीच में मनमुटाव हो गया।
महिला ने कमलेश से बात करनी बंद कर दी थी। इससे कमलेश नाराज हो गया। शनिवार रात करीब आठ बजे उसने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। फिर खुद ने जहर खा लिया था। महिला की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
