इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज रेल महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने बुधवार शाम हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक व उसकी जुडी इटावा-मैनपुरी रेलवे लाइन का विशेष निरीक्षण ट्रेन से निरीक्षण किया। इस दौरान जीएम अपनी ट्रेन से नहीं उतरे। बाद में वह टूंडला के लिए रवाना हो गए।

उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज रेल महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने इटावा-टूंडला, मैनपुरी व फर्रुखाबाद रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले फर्रुखाबाद, मैनपुरी फिर इटावा जंक्शन का औचक निरीक्षण किया। बुधवार शाम करीब पांच बजे वह विशेष निरीक्षण ट्रेन से टीम के साथ मैनपुरी वैदपुरा होते हुए इटावा जंक्शन पर पहुंचे। यहां दौरान विंडो से रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया।

इटावा जंक्शन पर रेलवे स्टेशन अधीक्षक पीएन मीना ने उनका स्वागत किया। जीएम के साथ डीआरएम रजनीश अग्रवाल, गति शक्ति मुख्य योजना प्रबंधक मनीष शर्मा, सीनियर मुख्य वाणिज्य अधिकारी हरिमोहन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग), हरिमोहन, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर अखिलेश कुमार, उप मुख्य परियोजना प्रबंधक, गति शक्ति यूनिट दीपक भारद्वाज आदि रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *