{“_id”:”6b0729e5af869a2e9b0a137c”,”slug”:”youths-body-found-under-suspicious-circumstances-gonda-news-c-100-1-brp1002-170578-2026-11-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Gonda News: संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मोहसिन। फाइल फोटो
गोंडा। शहर के राधाकुंड मोहल्ले के रहने वाले 25 वर्षीय मोहसिन का शव बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में उतरौला रोड पर अली राजा फार्म हाउस के पास नाले में पड़ा मिला। उनके सिर और सीने पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। हादसे में मौत की आशंका जताते हुए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
राधाकुंड में गांधी विद्यालय के पास रहने वाले मोहम्मद अहमद गुड्डे के पुत्र मोहसिन सुबह 04:30 बजे बाइक से सब्जी मंडी जा रहे थे। कुछ देर बाद उनका शव नाले में पड़ा मिला। बाइक में नाले में मिलने से हादसे की आशंका जताई जा रही है। मोहसिन परिवार के सबसे बड़े पुत्र थे। वह घर व कारोबार की जिम्मेदारी संभालते थे। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क हादसे की जानकारी मिली थी। इस पर कोतवाली नगर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। मामले में जांच कराई जा रही है।
