Last Updated:

Gonda Wrestling Girl Bhumi Tiwari : गोंडा की भूमि तिवारी को जब लोग दंगल में कुश्ती लड़ते देखते हैं तो दांतों तले ऊंगली दबा लेते हैं. अखाड़े में वह लड़कों के साथ कुश्ती लड़ने से भी पीछे नहीं हटतीं. भूमि की उम्र महज आठ साल है. अब भूमि तिवारी को लोग भूमि पहलवान के नाम से जानते हैं. विकासखंड रुपईडीह की ग्राम सभा सलाई पुरवा की रहने वाली भूमि पांचवीं में पढ़ाई करती हैं. सुबह और शाम अखाड़े में अभ्यास करती हैं. पहलवानी की प्रेरणा अपने चाचा और दो बड़े भाइयों से मिली. लोकल 18 से भूमि पहलवान बताती हैं कि जब उन्होंने कुश्ती की शुरुआत की तो कुछ लोगों ने उनका मजाक उड़ाया. भूमि अपने कोच और दोनों भाइयों के साथ गोंडा के अलावा दूसरे जिलों में भी दंगल लड़ने जाती हैं.

गोंडा. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बेटियां अब खेल के मैदान से लेकर कुश्ती के अखाड़े तक अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं. गोंडा की आठ वर्षीय भूमि तिवारी पहलवानी कर रही हैं. अखाड़े में वह लड़कों के साथ कुश्ती लड़ने से भी पीछे नहीं हटतीं. उनका हौसला और पहलवानी के प्रति जुनून देखकर लोग भी हैरान हैं. अब भूमि तिवारी को लोग भूमि पहलवान के नाम से जानते हैं. विकासखंड रुपईडीह की ग्राम सभा सलाई पुरवा की रहने वाली भूमि पांचवीं कक्षा में पढ़ाई करती हैं. पढ़ाई के साथ-साथ वह सुबह और शाम अखाड़े में अभ्यास करती हैं. उन्हें पहलवानी करने की प्रेरणा अपने चाचा और दो बड़े भाइयों से मिली है. परिवार में पहले से ही कुश्ती का माहौल होने के कारण उनका रुझान भी पहलवानी की तरफ बढ़ा.

मजाक उड़ाने वाले कर रहे तारीफ

लोकल 18 से भूमि पहलवान बताती हैं कि जब उन्होंने कुश्ती की शुरुआत की तो कुछ लोगों ने उनका मजाक उड़ाया, जबकि कुछ लोगों ने उनका हौसला भी बढ़ाया. लेकिन उन्होंने किसी की बातों पर ध्यान नहीं दिया और लगातार अभ्यास करती रहीं. आज जो लोग पहले मजाक उड़ाते थे, वही उनकी तारीफ कर रहे हैं. भूमि अपने कोच और दोनों भाइयों के साथ गोंडा के अलावा दूसरे जिलों में भी दंगल लड़ने जाती हैं. वह लड़कों के साथ कुश्ती लड़ने से भी नहीं डरतीं. उनका सपना है कि वह आगे चलकर देश के लिए गोल्ड मेडल जीतें. उनके नाम से ही भूमि अखाड़ा भी संचालित हो रहा है.

कितने साल से कर रहीं पहलवानी

भूमि के कोच गोलू तिवारी बताते हैं कि भूमि को पहलवानी करते हुए करीब एक साल हो गया है. शुरुआत में जब उन्होंने भूमि को दंगल में उतारा तो गांव के कुछ लोगों ने विरोध किया. लोगों का कहना था कि लड़की होकर अखाड़े में कुश्ती लड़ने से उसका शरीर खराब हो जाएगा और चोट लगने से हाथ-पैर टूट सकते हैं. कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा कि इससे उसकी शादी में परेशानी आएगी. हालांकि, उन्होंने लोगों की बातों पर ध्यान नहीं दिया. गोलू तिवारी के मुताबिक, भूमि के अंदर एक अच्छे पहलवान बनने के सभी गुण हैं. उसमें सीखने की लगन और मेहनत करने का जुनून है. इसी को देखते हुए उन्होंने उसे नियमित प्रशिक्षण देना शुरू किया. अब भूमि गोंडा के साथ कई दूसरे जिलों में भी कुश्ती लड़ चुकी हैं और कई दंगल में विजेता भी बनी हैं.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें



Source link