Prayagraj News: प्रयागराज। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रयागराज में अलोपीबाग स्थित सरदार पटेल संस्थान में रविवार को विजय संकल्प रैली के मंच से 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। प्रयागराज की धरती को पार्टी के संघर्ष और सफलता का गवाह बताते हुए उन्होंने कहा कि कभी वोट कटवा पार्टी कही जाने वाली अपना दल एस आज उत्तर प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत है। रैली में उमड़ी भीड़ को उन्होंने अद्भुत, अविस्मरणीय और अकल्पनीय बताते हुए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। सरदार पटेल और पार्टी संस्थापक स्व. सोनेलाल पटेल को नमन कर संबोधन शुरू करने वाली अनुप्रिया ने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय के एजेंडे पर अडिग है।
जातीय जनगणना, मेडिकल प्रवेश में ओबीसी आरक्षण और आउटसोर्सिंग भर्तियों में आरक्षण के मुद्दों को पार्टी की उपलब्धि बताया। उन्होंने पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय के गठन और ओबीसी क्रीमीलेयर की सीमा आठ से बढ़ाकर 15 लाख करने की मांग भी उठाई।
Prayagraj News: संगमनगरी से अनुप्रिया करेंगी 2027 का शंखनाद
अनुप्रिया ने प्रयागराज में पार्टी के लिए अधिक सीटों की मांग करते हुए कहा कि जितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, सभी जीतने का प्रयास करेंगे। उन्होंने 100 फीसदी स्ट्राइक रेट का लक्ष्य रखा। सपा के चुनावी वादों को झूठ का पुलिंदा बताते हुए महिला आरक्षण का समर्थन किया। अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं को 2027 में पार्टी का झंडा बुलंद करने का संकल्प दिलाया। रैली में प्रदेश सरकार के मंत्री आशीष पटेल समेत पार्टी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
आधी आबादी को अधिकार दिलाएगा एनडीए, खीरी में बोलीं अनुप्रिया पटेल, सपा के मेनिफेस्टो को बताया कटपत्र
