अलीगढ़-पलवल हाईवे पर बसाई जा रही ग्रेटर अलीगढ़ योजना में अंतरराष्ट्रीय स्तर का भव्य स्टेडियम बनेगा, जहां आईपीएल जैसे बड़े आयोजन हो सकेंगे। 55 एकड़ भूमि में बनने वाले इस स्टेडियम में 35 हजार दर्शक खेलों का आनंद ले सकेंगे। यहां पर बॉलीवाल, बैडमिंटन और स्वीमिंग पूल भी बनेगा। इसके लिए स्पोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के मानकों का पालन किया जा रहा है।

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की 91वीं बोर्ड बैठक में ग्रेटर अलीगढ़ योजना के सेक्टर 1,2,3,7,8,9 और 10 के लेआउट को मंजूर कर दिया गया। सेक्टर 4, 5 और 6 का नियोजन एवं भूमि अर्जन अभी प्रक्रिया में है, इसका लेआउट बाद में मंजूर होगा। इस योजना में कुल 10 सेक्टर हैं। मंडलायुक्त संगीता सिंह की अध्यक्षता, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा और एडीए वीसी कुलदीप मीणा की उपस्थिति में बोर्ड बैठक बृहस्पतिवार को कमिश्नरी सभागार में संपन्न हुई।

एडीए वीसी ने बताया कि इस स्टेडियम का निर्माण पीपीपी की तर्ज पर होगा। इसके साथ ही योजना के सेक्टर 10 में एजुकेशन सिटी और मेडिसिटी बसाया जाना प्रस्तावित है। इन दोनों योजनाओं के लिए 85 एकड़ भूमि आरक्षित की गई है। जहां पर दो निजी विवि और छह कॉलेज पीपीपी मॉडल पर बनाए जाएंगे। 25 और 40 एकड़ में दो निजी विवि बनेंगे। मेडिसिटी में अस्पताल और अन्य सुविधाएं विकसित होंगी। इसी सेक्टर की 10 हेक्टेयर भूमि में 111 करोड़ की लागत से एडीए का जोनल कार्यालय और एडीए कर्मियों के लिए आवास भी बनाए जाएंगे। बिजली घर के निर्माण के लिए 12 एकड़ जमीन बिजली निगम को देने की सहमति बन गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें