Gorakhpur News: राजीव दत्त पाण्डेय। गोरखपुर।

ये भी पढ़ें:

Gangapar News: डॉ. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना का शुभारंभ

गोरखपुर में संविधान दिवस का आयोजन

संविधान दिवस पर गुरुवार को नगर निगम क्षेत्र के अनुसूचित बस्ती तारामंडल गोपलापुर वार्ड संख्या 19 में कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां उपसभापति पूनम सिंह ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद लखनऊ के लोक भवन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्चुअल संबोधन का प्रसारण देखा और सुना गया। कार्यक्रम में संविधान के महत्व, उसके मूल्यों और बाबा साहब के योगदान पर चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें:

Gorakhpur News: बाबा साहेब अम्बेडकर की 90 प्रतिमा स्थलों का होगा सौंदर्यीकरण आज

उपसभापति पूनम सिंह के साथ पार्षद बृजेश सिंह छोटू, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, मनोनित पार्षद अरविंद निषाद, उदयभान निषाद, रामलवट निषाद, जोनल अधिकारी अनुष्का सिंह, अवर अभियंता अवनीश भारती समेत काफी संख्या में दलित बस्ती के नागरिक उपस्थित रहे। एलईडी पर लखनऊ कालीदास मार्ग से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा-सुना गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संविधान गौरव दिवस पर डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति स्थल विकास योजना के तहत प्रदेश में प्रतिमा स्थलों के सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ किया। गोरखपुर के 90 स्थलों के साथ सूबे के 4029 चिह्नित स्थलों में 3955 पर विकास कार्यों की शुरुआत का शिलान्यास किया।

संविधान के मूल्यों और प्रतिमा स्थलों के विकास पर चर्चा

कार्यक्रम के दौरान उपसभापति पूनम सिंह ने कहा कि संविधान के मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने भ्रम फैलाने और संवैधानिक संस्थाओं एवं लोकतंत्र को कमजोर करने वालों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। इसके पूर्व उन्होंने पार्षदों संग बाबा साहब की प्रतिमा का मार्ल्याण पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर शपथ ग्रहण किया। डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति स्थल विकास योजना के तहत गोरखपुर जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में 90 प्रतिमा स्थलों का विकास होना है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10-10 स्थल चिह्नित किए गए हैं। इसके लिए प्रति विधानसभा एक करोड़ रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है। नगर निगम क्षेत्र के तारामंडल गोपलापुर स्थित अनुसूचित बस्ती का स्थल भी इस योजना में शामिल है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦संविधान दिवस का कार्यक्रम गोरखपुर में कहां आयोजित हुआ?

कार्यक्रम नगर निगम क्षेत्र के अनुसूचित बस्ती तारामंडल गोपलापुर वार्ड संख्या 19 में आयोजित हुआ।

✦गोरखपुर जिले में कितने प्रतिमा स्थलों का विकास होना है?

डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति स्थल विकास योजना के तहत गोरखपुर जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में 90 प्रतिमा स्थलों का विकास होना है।

✦प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए कितनी धनराशि निर्धारित की गई है?

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ें:

Gonda News: जिले में बाबा साहब के 60 प्रतिमा स्थल संवारने की पहल



Source link

अभी अभी की खबरें