Customer service center operator and partner arrested for forgery of 2.40 lakhs

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Social Media

विस्तार

गोरखपुर जिले में चौरीचौरा इलाके के डुमरी खुर्द के एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने बिना खाता धारक को जानकारी दिए ही 2.40 लाख रुपये अपने और अपने दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर लिया। पीड़िता ने जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जालसाजी का केस दर्ज कर आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान डुमरी खुर्द निवासी व संचालक विनय सिंह और रामपुर निवासी सत्यपाल पाल के रूप में हुई।

प्रभारी निरीक्षक चौरीचौरा सुधीर सिंह ने बताया कि चौरीचौरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौरी टोला सबुनी निवासी परमी पत्नी स्व. बलवंत ने डुमरी खुर्द के एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पर बिना खाताधारक की जानकारी के खाते से धोखाधड़ी करके 2.40 लाख रुपये निकालने का केस दर्ज कराया।

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि परमी देवी डुमरी खुर्द स्थिति ग्राहक सेवा केंद्र (भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित) में खाताधारक है। वह अपने खाते से रकम की निकासी के लिए जब भी ग्राहक सेवा केंद्र पर जाती है तो ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक व डुमरी खुर्द निवासी विनय सिंह व रामपुर निवासी सत्यपाल पाल सर्वर खराब होने का बहाना बनाकर रुपया देने से इन्कार कर देते थे।

अपने खाते में जमा धनराशि का पता किया गया तो उनकी जानकारी बिना उनके खाते से 2.40 लाख रुपये निकल चुके थे। कुल 2.40 लाख रुपये की निकासी बिना जानकारी में दोनों व्यक्तियों द्वारा फर्जी तरीके से कर लिया गया है।

डुमरी खुर्द के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर पूर्व में भी एक महिला ने फर्जी ढंग से पैसा निकालने का आरोप लगाया था। वहीं, थाने में तहरीर दिया गया तो कुछ लोग मिलकर मामले को मैनेज कराने में महिला का पैसा दिलवा दिया, ताकि केस दर्ज न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें