– 38.41 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मंजूर, पहली किस्त में 3.84 करोड़ रुपये मिले

– 50 गांवों के एक लाख लोगों को मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पलिया तिराहा से बड़ा गांव तक सड़क को चौड़ा कर नए सिरे से बनाए जाने का प्रस्ताव शासन ने मंजूर किया है। 12 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को दो लेन का किए जाने पर 38.41 करोड़ रुपये की लागत आएगी। प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए पहली किस्त के रूप में 3.84 करोड़ रुपये भी शासन ने मंजूर कर दिए हैं। इस मार्ग के चौड़ीकरण से लगभग पचास गांवों के एक लाख लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।

पलिया तिराहा से बड़ा गांव तक सड़क सिंगल लेन की है। सड़क निर्माण के बाद से इस पर यातायात काफी बढ़ चुका है। रामगंंगा नदी पर अर्जुनपुर में पुल का निर्माण हो जाने से भी यहां आवागमन बढ़ा है। ऐसे में इस मार्ग को चौड़ा कर नए सिरे से बनवाए जाने की मांग स्थानीय बाशिंदों ने क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू से की थी। इस पर विधायक ने प्रस्ताव बनवाकर शासन भेजा था। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उक्त मार्ग के निर्माण की स्वीकृति के लिए अनुरोध भी किया था। अब इसी क्रम में शासन ने उक्त परियोजना को मंजूरी दे दी है। 12 किलोमीटर लंबी पलिया तिराहा से बड़ा गांव तक की सड़क को दो देन का किया जाएगा।

इनसेट

इन गांवों के बाशिंदों को मिलेगा लाभ

पलिया तिराहा से बड़ा गांव तक की सड़क का चौड़ीकरण होने से लगभग 50 गांवों के लोग लाभांवित होंगे। हरपालपुर, ककरा, बरनई, इकनौरा, पलिया कठेठा, मलौथा, सतौथा, रोशनपुर, अलीगंज, अर्जुनपुर, बड़ा गांव, चाऊंपुर, ऊंचागांव, धर्मपुर, लट्ठपुरा, सूरजपुर, नई दुनिया, अलीगंज, श्यामपुर आदि गांवों के एक लाख लोगों को राहत मिलेगी। हरपालपुर ब्लाक मुख्यालय, सवायजपुर तहसील मुख्यालय के साथ ही फर्रूखाबाद आने जाने में भी स्थानीय लोगों को राहत होगी।

==========

वर्जन

क्षेत्रीय लोगों ने इस मार्ग को चौड़ा कराए जाने की मांग की थी। जनहित में यह कार्य आवश्यक भी था। न सिर्फ आवागमन में राहत मिलेगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों के सााथ ही किसानों को अपनी उपज बेचने में भी राहत होगी। क्षेत्रीय जनता की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करता हूं। – माधवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक, सवायजपुर



Source link