हरदोई। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई स्थित क्वार्टर गार्द में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश का संदेश पढ़कर सुनाया।

एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा पुलिस ध्वज की गरिमा और सम्मान बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पुलिस बल के गौरव, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के महत्व पर बल देते हुए सभी को पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा बनाए रखने का संदेश दिया।इस अवसर पर जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read- UP Politics: सीएम योगी का सपा पर तीखा हमला, बोले- यूपी के लिए शाप है समाजवादी पार्टी, जब भी आई तबाही मचाई



Source link